फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Throat infection increased with fever due to change in weather

Kaushambi News: मौसम में बदलाव से बुखार के साथ बढ़ा गले का संक्रमण

Fri, 08 Aug 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Throat infection increased with fever due to change in weather
मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद - फोटो : samvad
मौसम में बदलाव के कारण बुखार के साथ गले का संक्रमण बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों में गले में खराश और वायरल बुखार के साथ डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। लापरवाही बरतने पर परेशानी बढ़ रही है। मरीजों के ठीक होने के बाद फिर से बुखार की समस्या आ रही है। ऐसे मरीजों में संक्रमण इसका कारण बन रहा है। कान, गले का संक्रमण सबसे अधिक बढ़ा है। बच्चों में इन बीमारियों का असर अधिक है।

ऐसे में डाॅक्टर ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह मरीजों को दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश ने बताया कि बच्चों को सूखी खांसी परेशान कर रही है। सांस की नली में भी सूजन मिल रही है। ऐसे बच्चों को दवाओं के साथ भाप के रूप में चलने वाली दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव

- स्वच्छता का ध्यान रखें और गुनगुना पानी पीएं।

- गले में संक्रमण होने पर नमक डालकर गर्म पानी से गरारा करें।

- एसी, कूलर में नहीं सोएं और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन नहीं करेें।

- अधिक तला खाने से बचें।

- दिक्कत होने पर डाॅक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed