फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three youths who went to bathe in Ganga drowned in deep water, two died, search for one continues.

कौशाम्बी : गंगा नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में समाए, खोजने के लिए बुलाई गई एसडीआरएफ टीम

Fri, 29 Mar 2024 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर अंदावा निवासी अभिषेक (20) पुत्र राम प्रकाश पटेल, बम्हरौली निवासी आदित्य कुमार (20) पुत्र वीरेंद्र कुमार जायसवाल और शुभम पाल (21) पुत्र आत्माराम पाल निवासी बसावनपुर अंदावा अपने दो अन्य दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए शुक्रवार को शहजादपुर गंगा घाट पर गए थे।

विज्ञापन
Three youths who went to bathe in Ganga drowned in deep water, two died, search for one continues.
आदित्य, अभिषेक और शुभम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर में करेंटी घाट पर नहाने गए तीन दोस्त गंगा की तेज धारा में समा गए। कई घंटे की खोजबीन के बाद भी तीनों का पता नहीं चला। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तीनों की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन





विज्ञापन






कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर अंदावा निवासी अभिषेक (20) पुत्र राम प्रकाश पटेल, बम्हरौली निवासी आदित्य कुमार (20) पुत्र वीरेंद्र कुमार जायसवाल और शुभम पाल (21) पुत्र आत्माराम पाल निवासी बसावनपुर अंदावा अपने दो अन्य दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए शुक्रवार को शहजादपुर के करेंटी घाट पर गंगा घाट पर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे दो दोस्त कपड़ा लाने के लिए चले गए। इसी दौरान तीन अन्य दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरने लगे। इसी दौरान शुभम का पैर फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख उसका हाथ पकड़कर खींचने के चक्कर में अभिषेक भी गहराई में चला गया। अभिषेक का हाथ पकड़कर खींचने के प्रयास में आदित्य भी उन दोनों के साथ गहरे पानी में समा गया। दोनों दोस्त जब कपड़ा लेकर घाट पर लौटे तो तीनों डूब रहे थे। शोरगुल मचाने में घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने पानी में उतरकर खोजबीन की लेकिन तीनों का पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से तीनों की खोजबीन जारी रही। शाम पांच बजे तक तीनों का कुछ पता नहीं चला। 

Three youths who went to bathe in Ganga drowned in deep water, two died, search for one continues.
तीन युवकों के नदी में डूबने की सूचना पर खोजबीन करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
कल जाना था चंडीगढ़, टिकट करा दिया था कैंसिल
 

कोखराज के बसावनपुर गांव के शुभम पाल (21) पुत्र आत्माराम,  शशांक (20) पुत्र ब्रजेश पाल, अभिषेक (20) पुत्र धनुष, बम्हरौली गांव का आदित्य (20) पुत्र बीरेंद्र जायसवाल और पलटीपुर गांव का अभिषेक (20) पुत्र रामप्रकाश सभी शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे दो बाइकों पर सवार होकर शहजादपुर गांव में बने दुर्गाभाभी सेतु को पारकर पुल से करीब सौ मीटर दूर करेंटी घाट में नहाने लगे।

नहाते नहाते शुभम अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। साथी डूबता देख उसके पास रहे आदित्य और अभिषेक उसे बचाने लगे। तीनों एक दूसरे को बचाने के चक्कर में और गहरे पानी में चले गए डूब गए। शशांक और अभिषेक जब तक पहुंचते तब तक  तीनों गहरे पानी में समा चुके थे।

दोनों की चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस भी गोताखोरों की मदद से जाल डालकर खोजबीन की। सूचना पाकर एसडीएम सिराथू भी मौके पर पहुंच गए। डूबे युवकों में से शुभम चंडीगढ़ में कोई प्राइवेट काम करता था। उसका बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ जाने का टिकट था. लेकिन उसने टिकट कैंसिल कराकर शनिवार को टिकट कराया और शुक्रवार की हादसा हो गया। इसके पिता खेती किसानी करते हैं। वहीं आदित्य के पिता भी खेती किसानी के साथ साथ घर पर छोटी से किराना की दुकान चलाते हैं। जबकि अभिषेक के पिता रामप्रकाश गुलामीपुर में खाद बीज की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed