फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three youths of Saini Kotwali died after colliding with an electric pole, they were going to Fatehpur to get R

Kaushambi : बिजली के पोल से टकराकर सैनी कोतवाली के तीन युवकों की मौत, फतेहपुर में हुआ दर्दनाक हादसा

Sat, 09 Aug 2025 07:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 07:47 PM IST
सार

सैनी कोतवाली के कनवार का मजरा ननका का पुरवा गांव के तीन युवकों की बाइक फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना के उमरा गांव के समीप बिजली के पोल से टकरा गई हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three youths of Saini Kotwali died after colliding with an electric pole, they were going to Fatehpur to get R
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैनी कोतवाली के कनवार का मजरा ननका का पुरवा गांव के तीन युवकों की बाइक फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना के उमरा गांव के समीप बिजली के पोल से टकरा गई हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने मृतकों के परिजनों को खबर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवकों की मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कनवार का मजरा ननका का पुरवा निवासी मंजीत यादव (21) पुत्र विजय लाल जेसीबी चालक है। मंजीत शनिवार की दोपहर लगभग चार बजे गांव के अंकुश यादव (18) पुत्र हरिश्चंद्र और रिश्तेदारी में मौसिया अमरजीत के घर आए सैनी कोतवाली के गुलामीपुर निवासी अनिल यादव (27) पुत्र जय पाल के साथ बाइक से खखरेरू की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


बाइक सवार जैसे ही फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना के उमरा गांव के समीप पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची खखरेरू पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को खबर कर औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में अनिल यादव अपने मौसिया अमरजीत के घर शुक्रवार को घूमने गया था, जो होटल में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। अंकुश भी मजदूरी करता था। रक्षाबंधन के त्योहार पर शुक्रवार को घर आया था। तीनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed