फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   three teeneger thieft Cloth shop जव

 तीन बच्चों को कपड़े का शौक चढ़ा तो उडा दी कपड़े की दुकान

Sun, 06 Jan 2019 01:29 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
three teeneger thieft Cloth shop जव
आगरा बच्ची की चोरी - फोटो : self
पश्चिम शरीरा बाजार में कपड़े और मोबाइल की दुकान से लाखों का माल उड़ाने वाले नाबालिग लड़के निकले। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी गया समान बरामद किया है। सीसीटीवी से भी सभी के चेहरों की पहचान कराई गई। एएसपी ने गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


पश्चिम शरीरा बाजार स्थित सोनू केसरवानी के श्रीराम गारमेंट्स से 23 नवंबर को चोर जींस के पैंट शर्ट व पैसा उठा ले गए थे। इसके बाद उन्होंने छह दिसंबर को बाजार में काजल मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। यहां सीसीटीवी लगा था। फुटेज में चोरी करने वाले दस से 13 साल उम्र के तीन लड़के थे। घटना में करीब दो लाख कीमत के मोबाइल चोरी हुए थे। घटना को लेकर बाजार के व्यापारियों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


 एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर पश्चिम शरीरा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी। सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह को खुलासे के लिए लगाया गया। शुक्रवार को पता चला कि तीन लड़के महंगा मोबाइल लेकर पश्चिम शरीरा नहर पुलिया के पास खड़े हैं और मोबाइल बेंचने की बात कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अशोक कुमार और सीओ सदर एसएन पाठक ने शनिवार को पकड़े गए तीनों लोगों को मीडिया के सामने पेश किया। एएसपी ने बताया कि  तीनों चोर नाबालिग हैं। सभी के पास से चुराए गए मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ करने पर उन्होंने दोनों चोरी की घटनाओं को कुबूल करते हुए घर से चुराया गया कपड़ा व अन्य मोबाइल फोन बरामद करा दिया। बरामद समान में 20 हजार का कपड़ा और डेढ़ लाख कीमत का समान मिला है। एएसपी ने थानाध्यक्ष संजय गुप्ता व सर्विलांस प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम को पांच हजार के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed