{"_id":"5fd910ca8ebc3e3fc3152c82","slug":"three-people-including-saini-s-woman-died-in-chitrakoot-kaushambi-news-ald2941097170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी की महिला समेत तीन लोगों की चित्रकूट में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी की महिला समेत तीन लोगों की चित्रकूट में हादसे में मौत
विज्ञापन
Three people including Saini's woman died in Chitrakoot
सिराथू। सैनी के भड़ेहरी गांव से देवी दर्शन के लिए मैहर गए श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर मंगलवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन और पड़ोसी रात में चित्रकूट रवाना हो गए।
सैनी कोतवाली के भड़ेहरी गांव में रहने वाले अनुसूचित बिरादरी के करीब 20 महिलाएं एवं पुरुष रविवार को देवी दर्शन के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर मैहर गए थे। देवी दर्शन करने के बाद मंगलवार की दोपहर सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में चित्रकूट पहुंचने से पहले सती अनुसुइया धाम के पास अचानक टर्निंग पडने के कारण तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में शिवमोहन (55)पुत्र रामकुआरे रैदास व पड़ोसी रामलाल पासी की मेड़ीपुर गांव में ब्याही बेटी बृजरानी (30) के साथ ही उसका एक अन्य रिश्तेदार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन मौके पर जुटे लोगों ने जानकारी होने पर घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। मौत की मनहूस खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों में रोना-पीटना मच गया। बदहवाश हालत में परिजन और पड़ोसी रात में ही मृतकों का शव लेने के लिए गांव से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं।