फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three people including Sadar block Pramukh, filed gangrape case in Kaushambi

कौशाम्बी में सदर ब्लॉक प्रमुख समेत तीन लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज

Wed, 16 Dec 2020 07:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Dec 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Three people including Sadar block Pramukh, filed gangrape case in Kaushambi
गैंगरेप
सदर ब्लॉक प्रमुख समेत तीन लोगों के खिलाफ दो साल तक सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया है। बृहस्पतिवार को इलाके की एक किशोरी ने इसकी शिकायत एडीजी प्रयागराज से की थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन


करारी इलाके को एक किशोरी ने बृहस्पतिवार को एडीजी प्रयागराज को दिए गए शिकायती पत्र में कहा था कि उसका सगा चाचा उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोप है कि सदर ब्लॉक प्रमुख ने भी दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


प्रमुख का गनर भी इसमें शामिल था। यह सिलसिला उसके साथ दो साल तक चला। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई। किशोरी को किसी से शिकायत करने पर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एडीजी से शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग की। एडीजी प्रयागराज के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  • करारी क्षेत्र की एक किशोरी ने सदर ब्लॉक प्रमुख समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की गहराई से जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। - डॉ केजी सिंह, सीओ मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed