{"_id":"67686e9c6b24a6c32c058804","slug":"three-people-including-mother-and-son-injured-in-axe-attack-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120071-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कुल्हाड़ी के हमले से मां-बेटो समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कुल्हाड़ी के हमले से मां-बेटो समेत तीन जख्मी
Mon, 23 Dec 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
हकीमपुर गांव में पिटाई से घायल अमित उर्फ पवन सिंह।
इलाके के हकीमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला कर मां-बेटों को जख्मी कर दिया गया। हकीमपुर गांव कुसमा देवी पत्नी विजय सिंह यादव ने बताया कि पड़ोसी जबरन उसके खेत के रास्ते अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। विरोध करने में झगड़ने लगते हैं।
आरोप है कि रविवार को पड़ोसी उसकी भूमि पर भवन निर्माण करा रहा था। विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर बेटे सुमित व अमित पर कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी कर दिया।
सिर पर चोट लगने से गंभीर अमित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
-- -- -- -- -
ट्रक ड्राइवर पर डीजल चोरी करने का आरोप
संदीपन घाट के उजिहनी खालसा गांव निवासी अमान जैद ने बताया कि वह पड़ोसी अंसार खान की ट्रक पर ड्राइवरी करता है। शुक्रवार दोपहर रसूलाबाद उर्फ कोइलहा के समीप उसने ट्रक दूसरे चालक को सौंप दी।
विज्ञापन
ट्रक में उसने 278 लीटर डीजल भरवाया था। शनिवार को उसने ट्रक वापस लिया तो उसमें से लगभग दो सौ लीटर डीजल गायब था। चालक ने रविवार को थाने जाकर आरोपी के खिलाफ डीजल चोरी करने की शिकायत की।
-- -- -- -- -- --