{"_id":"6668d7f739cf8eda1d0c9ee4","slug":"three-people-beaten-up-in-dispute-over-buying-generator-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112699-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जनरेटर खरीदने के विवाद में तीन लोगों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जनरेटर खरीदने के विवाद में तीन लोगों की पिटाई
Wed, 12 Jun 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली के उदिहिन खुर्द गांव में सोमवार को जनरेटर खरीदने गए तीन युवकों को विवाद के बाद बेरहमी से पीट दिया गया।
मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फतेहपुर के अढ़ौली निवासी धनंजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने उदिहिन खुर्द गांव के आकाश सिंह से सवा दो लाख रुपये में एक जनरेटर का सौदा तय किया था। इसके बाद उसने 80 हजार रुपये एडवांस दे दिया। सोमवार को धनंजय अपने साथी रोहित व आशीष के साथ आकाश के घर गया तो उसने जनरेटर देने से इन्कार कर दिया।
इस पर धनंजय ने दी गई एडवांस रकम वापस मांगी तो आकाश ने अपने साथी संतोष व चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर तीनों को बेरहमी से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद आकाश सिंह, संतोष यादव समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।