{"_id":"6949a9e68dd6b8018501be98","slug":"three-months-have-not-passed-and-an-appeal-has-been-made-to-the-information-commission-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-133969-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन माह बीते नहीं दी सूचना आयोग में किया अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन माह बीते नहीं दी सूचना आयोग में किया अपील
Tue, 23 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
चायल। विकास खंड नेवादा के उमरवल गांव निवासी युवक ने गांव में पिछले तीन वर्षों में विभिन्न सरकारी योजनाओं पर व्यय की गई धनराशि की जानकारी मांगी थी। आरोप है कि तीन माह से अधिक समय बीतने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी सूचना देने में आनाकानी कर रहे हैं। मामले में आवेदक ने राज्य सूचना आयोग में अपील की है। उमरवल गांव निवासी रमाशंकर ने बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दो सितंबर 2025 को गांव में विभिन्न मदों से कराई गई इंटरलॉकिंग, वृक्षारोपण में लगाए गए पौधों की संख्या एवं प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की संख्या शामिल की सूचना मांगी थी।
आरोप है कि तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इस संबंध में बीडीओ संजय गुप्ता ने बताया कि मामले जानकारी नहीं है, ग्राम पंचायत सचिव से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
आरोप है कि तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इस संबंध में बीडीओ संजय गुप्ता ने बताया कि मामले जानकारी नहीं है, ग्राम पंचायत सचिव से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन