फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three months ago, the kidnapped girl was murdered in the forest of Maharashtra.

Kaushambi News: तीन माह पहले अगवा किशोरी का महाराष्ट्र के जंगल में की गई थी हत्या

Wed, 11 Sep 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three months ago, the kidnapped girl was murdered in the forest of Maharashtra.
मृतका मानसी की फाइल फोटो।
पिपरी कोतवाली के बरेठी कमालपुर गांव से तीन माह पहले अगवा किशोरी का शव महाराष्ट्र के पालेगांव में बरामद हुआ है। उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने कपड़ों और फोटो के जरिए परिजनों से उसके शव की पहचान कराई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

बरेठी कमालपुर गांव निवासी फूलचंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। बताया कि चार बेटियों में दूसरे नंबर की 15 वर्षीय मानसी को 15 जून 2024 को पड़ोसी मिथुन बहला कर ले गया था। मानसी अपने साथ 23 हजार नकदी समेत लगभग एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई थी। आरोप है कि मिथुन किशोरी को महाराष्ट्र के ठाणे जनपद के पालेगांव शहर ले गया। वहां उसने किशोरी को गांव के ही मिथलेश के सिपुर्द कर दिया। पिता फूलचंद्र ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में 19 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि, महाराष्ट्र पुलिस को मानसी का शव 17 जून को ही पालेगांव के जंगल में मिला था। मामले में ठाणे जिले के शिवाजी नगर कोतवाली की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव शिनाख्त नहीं होने के कारण शिवाजी नगर पुलिस ने 22 जून को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इधर, पीड़ित पिता ने बेटी की खोज के लिए हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई तो मामला खुल गया। जांच में पता चला कि किशोरी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस की एक टीम परिजनों को लेकर महाराष्ट्र के शिवाजी नगर कोतवाली पहुंची। वहां मृतका के कपड़ों और तस्वीर के जरिए परिजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

-------------------
अगवा किशोरी का तीसरे दिन ही महाराष्ट्र के पालेगांव के जंगल में शव मिला था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। बलराम सिंह, थानाध्यक्ष, पिपरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed