{"_id":"6883e0a1434869ad540bee2f","slug":"three-miscreants-of-goat-thief-gang-arrested-two-absconding-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128355-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बकरी चोर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बकरी चोर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
Sat, 26 Jul 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बकरी चोरी के तीनों आरोपी व बरामद बोलेरो। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल।
- फोटो : स्रोत शिक्षक
जिले में बकरी चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को पइंसा पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो चोर भाग निकले। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो व 23 बकरियां बरामद की हैं।
पइंसा के प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल ने बताया कि 21 जुलाई की रात अनेठा निवासी शंकरलाल के घर के बाहर बंधी एक बकरी व एक बकरा बोलेरो में भर कर चोर उठा ले गए थे। बृहस्पतिवार रात केटमई गांव के बाहर वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो रोकी गई। उसमें से दो बकरियां बरामद की गईं। मौके से फतेहपुर जनपद के धाता कारीकान के कंधई मोहल्ला निवासी गया प्रसाद, लेहड़ा धाता निवासी शैलेंद्र व दुर्गेश को पकड़ा गया। जबकि, कंधई धाता निवासी लवलेश पाल व लेहड़ा निवासी गोलू सोनकर मौके से भाग निकले। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह क्षेत्र के अनेठा, जगन्नाथपुर व बड़ेहरी सहित जिले के अन्य गांवों से भी बकरी व बकरा चोरी करते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गया प्रसाद व लवलेश के घर से 21 अन्य बकरा व बकरी बरामद किया। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह कई साल से बकरी चोरी की घटना को घूम-घूम कर अंजाम दे रहे हैं।
आरोपियों से बरामद हुई बोलेरो की जांच की गई तो उसमें उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड भी मिला। नंबर से ट्रेस किया गया तो पता चला कि गाड़ी फरार लवलेश पाल के पत्नी के नाम पंजीकृत है जिसमें प्रयागराज के सराय भोला पुरवा का पता लिखा है। गाड़ी का चालक दूसरा फरार आरोपी गोलू सोनकर है।