{"_id":"676f10adf1f91e37900389d4","slug":"three-interstate-thugs-trapped-in-police-operation-chakravyuh-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120269-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसे तीन अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसे तीन अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
Sat, 28 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
संदीपन घाट थाना पुलिस की गिरफ्त में अंतर राज्ययी ठग।
संदीपन घाट कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम के ऑपरेशन चक्रव्यूह में शुक्रवार सुबह तीन अंतरराज्यीय ठग फंस गए। पुलिस ने इनके पास से 2.482 किलोग्राम कथित सोने की लरी, चांदी का सिक्का, तीन फर्जी पासपोर्ट व नकदी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के निशाने पर प्रयागराज के महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु थे। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
महाकुंभ के मद्देनजर पुलिस की ओर से ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है। आयोजन से पहले ही जिले की पुलिस ने प्रयागराज की सीमाओं पर ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह संदीपन घाट थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ काजीपुर पानी टंकी के पास संदिग्धों की तलाश कर रहे थे।
इसी बीच एक महिला समेत तीन संदिग्ध दिखाई दिए। उन्हें रोकने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश ली। इनके पास से दो किलो 482 ग्राम सोने की लरी, 1905 का बना हुआ चांदी का सिक्का, 24 हजार 53 रुपये और तीनों के फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान से एक आरोपी ने अपना नाम बीरबल उर्फ मोहित शर्मा निवासी शंकरपुर, थाना गजनेर, जिला कानपुर देहात, दूसरे ने इसी कोतवाली के सरवन खेड़ा, शंकरपुर निवासी राजू सिंह व तीसरे ने मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के छोला मंदिर की रहने वाली लक्ष्मी बंजारा पत्नी किशन शर्मा बताया।
सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी भीड़ वाले इलाकों में संपन्न दिखने वाले लोगों से मिल सोने-चांदी की असली धातु दिखाकर बताते थे कि यही सामान उनके पास भारी मात्रा में है। वह इसे कम दाम में बेचने की बात कर गुणवत्ता परखने के लिए थोड़ी सी धातु देते भी थे। जांच में असल की परख होने पर कम दाम में अधिक माल खरीदने की लालच में आकर कोई रुपये देता तो वे उसे नकली धातु थमाकर गायब हो जाते थे।
सीओ के मुताबिक आरोपी बरामद सोने-चांदी असली बता रहे हैं। जबकि, संदीपन घाट थाना प्रभारी का कहना है कि धातुएं सोना-चांदी नहीं, बल्कि नकली हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कई राज्यों में कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के दौरान ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। यहां से वह प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र जाने की तैयारी में थे।
-- --
करोबारी को ठगने पर एसपी ने पुलिस को किया था सतर्क
पुलिस के हत्थे चढ़े ठगों ने पिछले दिनों मंझनपुर के एक कारोबारी को भी झांसा देकर ठगा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी बृजेश श्रीवास्तव से की थी। इसी के बाद एसपी ने एसओजी के साथ सभी थानों की पुलिस को सक्रिय कर दिया था। शुक्रवार सुबह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस के मुताबिक बरामद कथित सोने में से 106 ग्राम सोना कारोबारी को बेचा गया था। जांच के बाद पता चला कि ठगों द्वारा बेचा गया कथित सोना नकली है।