{"_id":"af726351e988bcdfaf2509202b97c933","slug":"three-injured-in-the-accident-including-road-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में दरोगा समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में दरोगा समेत तीन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिंडरा (ब्यूरो)। भरवारी-करारी मार्ग पर शुक्रवार को नेवारी गांव के समीप तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे चिकित्सकों ने एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया है। दोनों घायल प्रतापगढ़ के माझी गांव के रहने वाले हैं। उधर, इचौली गांव में बाइक फिसलने से चौकी इंचार्ज सिंघिया घायल हो गए। उन्हें भी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ के बाघराय कोतवाली क्षेत्र के माझी गांव के रहने वाले रामनिहोर (45) पुत्र सुंदरलाल शुक्रवार को गांव के ही भैयाराम के साथ बाइक से किसी काम से करारी आ रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान जैसे ही वे नेवारी के समीप पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार लोडर गाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों युवक छिटककर खड्ड में गिर गए। दुर्घटना में रामनिहोर को गंभीर चोटे आई हैं।
आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को भरवारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन इलाहाबाद इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह सिंघिया चौकी इंचार्ज देवतादीन शुक्रवार को गश्त पर इचौली गांव गए थे। इस दौरान रास्ते में बाइक फिसलने से वह गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।