फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three including cousin sister killed, 17 burnt due to lightning

Kaushambi News: बिजली गिरने से चचेरे भाई-बहन समेत तीन की मौत, 17 झुलसे

Wed, 10 Jul 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Three including cousin sister killed, 17 burnt due to lightning
सदर तहसील के लोघन का पूरा व धवाड़ा गांव में मंगलवार दोपहर बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे चचेरे भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहीं 17 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पूरबशरीरा-पश्चिमशरीरा नगर पंचायत के अवंतीबाई नगर (लोधन का पूरा) निवासी सदाशिव के खेत में मंगलवार को धान की रोपाई की जा रही थी। सदाशिव की पत्नी माधुरी, बेटा शिवकांत (12) व भतीजी रानीदेवी (19) पुत्री अमर सिंह अपने साथ गांव की कई लड़कियों और महिलाओं को धान की रोपाई के लिए ले गए थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक बूंदाबांदी होने लगी। इस दौरान बिजली गिरने से रानीदेवी व उसके चचेरे भाई शिवकांत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को खबर दी। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सीएचसी सरसवां के चिकित्सक डॉ. प्रसून कुछ ही देर में तीन एंबुलेंस के साथ पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी ही एक घटना धवाड़ा गांव में हुई। धान की रोपाई के दौरान गिरी बिजली से गांव की उर्मिला (35) पत्नी लौटन की मौत हो गई। उर्मिला के साथ ही रोपाई कर रही कौशल्या पत्नी धर्मेंद्र गंभीर रूप से झुलस गई है। कौशल्या को भी प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में भर्ती घायल
फुलवा (50) पत्नी विंदेश्वरी, अनीता (42) पत्नी बच्चा, शकुंतला (40) पत्नी जगन्नाथ, विमला (47) पत्नी पिंटू, मैहर देवी (38) पत्नी चंदन, माधुरी (40) पत्नी सदाशिव, रामरति (50), अनामिका (17) पुत्री बच्चा, नीलम (17) पुत्री सुशील, साधना (15) पुत्री तीरथ, सुनीता (55) पत्नी राजकरन, मिर्री (28) पत्नी रामबहादुर, पूनम (17), सोनम (18) पुत्री धनराज, कविता (45) पत्नी सुखलाल व लक्ष्मी (60) के साथ गया था। सभी घायल लोधन का पूरा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed