फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three in-charge zones including Ramesh Gautam

रमेश गौतम समेत तीन बने जोन इंचार्ज

Sat, 14 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three in-charge zones including Ramesh Gautam
Three in-charge zones including Ramesh Gautam - फोटो : KAUSHAMBI
रमेश गौतम समेत तीन बने जोन इंचार्ज
विज्ञापन

ओसा स्थित बसपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बैठक में लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ओसा स्थित कार्यालय में बैठक कर तीन जोन इंचार्जों की नियुक्ति की। कार्यकर्ताओं ने देश में महापुरुषों की तोड़ी जा रही प्रतिमाओं पर खेद व्यक्त किया।

पार्टी जिलाध्यक्ष राजू गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार नौकरियों को समाप्त करती जा रही है। नौजवान, किसान, व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। महापुरुषों को अपमानित करने के लिए उनकी प्रतिमाओं को खंडित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बैठक में रमेश गौतम, एलबी रत्नाकर और डॉ. अजमल खान को जोन इंचार्ज बनाया है। अध्यक्ष के मुताबिक पदाधिकारी आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर खाजेलाल गौतम, सुरेश गौतम, राम नरेश पासी, मैदान सिंह पटेल, नन्हे पासी, यशवंत पासी, कंघई लाल गौतम, शिवचंद्र सरोज, कुलदीप गौतम, राजेद्र पाल, चंद्रपाल, संतोष गौतम, घनश्याम गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed