फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three houses of the thieves captured millions goods

तीन घरों से चोरों ने समेटा लाखों का माल

Mon, 18 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 18 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three houses of the thieves captured millions goods
बारा (कौशाम्बी)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव में शनिवार की रात बेखौफ चोरों का जमकर कहर बरपा। सेंध काटकर चोर तीन घरों से नगदी, गहने, बर्तन, कपडे़ समेत लाखों का माल समेट ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी परिवारों को सुबह जागने पर हुई। घर का बिखरा सामान देख परिजनों के होश उड़ गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पुलिस मौका मुआयना करने भी नहीं आई। इसे लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव निवासी नत्थू लाल पुत्र हीरा लाल किसान है। बताया कि उसे लोहिया आवास आवंटित  है। शनिवार को उसने मकान निर्माण के लिए बैंक में आई रकम निकाली थी। 22 हजार घर में रखने के बाद शेष रकम ईंट-बालू के लिए दुकान में जमा कर दी थी। रात सेंध काटकर घर के भीतर घुसे चोर 22 हजार रूपये के साथ ही सोने-चांदी के गहने आदि करीब 1.50 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। नत्थूलाल का घर खंगालने के बाद चोरों ने पड़ोसी बराती लाल पुत्र सियंबर और चमेलिया पत्नी पीतांबर के घर में भी नकबजनी की। तीनों घरों से चोरों ने नगदी, गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब दो लाख रूपये का सामान पार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दबे पांव भाग निकले।
विज्ञापन


 गृहस्वामियों को घटना की जानकारी सुबह हुई तो उनके होश उड़ गए। रात हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत पसर गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है चोरी की रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पुलिस घटनास्थल तक नहीं जांच के लिए भी नहीं आई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से बेखौफ चोरों का गिरोह रोजाना दुकान-मकान खंगाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोती रही पुलिस, लुटते रहे ग्रामीण
बारा(ब्यूरो)। बेखौफ चोर एक के बाद सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे रहे है। और घटनाओं की भनक तक गश्त करने वाली पुलिस को नहीं लग रही है। पुलिस की गश्त नहीं होने से बेखौफ चोरो का गिरोह एक के बाद एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे रहा है। गश्त के नाम पर खाना पूर्ति करने के बाद पुलिस टीम सो जाती है। इससे साफ है कि पुलिस रात भर खर्राटे भरती रहती है और चोर वारदात करते रहते है।


 शनिवार की रात कौशाम्बी कोतवाली से महज दो गज दूरी पर तराई में बसे बड़ा गढ़वा गांव में चोर तीन घरों से हजारों की संपत्ति पार कर दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने और घटनाओं के खुलासे में लापरवाही के चलते चोरी की वारदातों में बढ़ोत्तरी हो रही है। शिकायत के बाद भी पुलिस अफसर खामोशी अख्तियार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed