{"_id":"5e4452fc8ebc3ee5e15eaef2","slug":"three-ganja-smugglers-arrested-with-cart-written-mp-representative-kaushambi-news-ald268322916","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सांसद प्रतिनिधि’ लिखी गाड़ी के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सांसद प्रतिनिधि’ लिखी गाड़ी के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
Three ganja smugglers arrested with cart written 'MP representative'
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सांसद प्रतिनिधि’ लिखी गाड़ी के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों के पास से 34 किलो 480 ग्राम गांजा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने वाहन में ‘सांसद प्रतिनिधि’ लिखकर गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्कार्पियों में पकड़े गए तीन तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 34 किलो 480 ग्राम गांजा बरामद किया है। एक तस्कर मौका पाकर भाग निकला। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने पूरे मामले का खुलासा किया।
एएसपी अशोक कुमार ने बताया मंगलवार शाम पश्चिमशरीरा के इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह हमराहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कार्पियो पकड़ी गई। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें करीब 34 किलो 480 ग्राम गांजा बरामद हुआ। स्कार्पियों सवार महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोतनिहा का पुरवा निवासी धर्मेंद्र सिंह, पश्चिमशरीरा कोतवाली के पभोषा के सुनील सिंह व सेंगरहा निवासी राम धीरज यादव उर्फ ललावन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान फतेहपुर जिले के कबरहा निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ छोटकौना मौका पाकर भाग निकला। पकड़े गए तीनों गांजा तस्करों का चालान कर दिया गया है। गिरोह के सदस्य स्कार्पियों में सांसद प्रतिनिधि लिखकर गांजे की तस्करी किया करते थे। चेकिंग के दौरान पुलिस माननीय का नाम जुड़ने से ध्यान नहीं देती थी। रविवार को मुखबिरी होने पर पुलिस ने चांदेराई गांव के समीप घेराबंदी कर सभी को पकड़ा था। सूत्रों के अनुसार स्कार्पियों में करीब एक क्विंटल गांजा था। पुलिस के खदेड़ने पर तस्कर खेतो में गांजा का पैकेट फेंकते हुए भागे थे। गांजा का पैकेट गांव के लोग लूट ले गए।
---
19 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
कड़ा। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दारानगर पावर हाउस के पास से बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 19 किलो गांजा बरामद किया है। कोतवाली के उपनिरीक्षक रजनीकांत राजपूत ने बताया पकड़े गए लोगों की पहचान पइंसा कोतवाली के कैमा गांव निवासी अरविंद कुमार, कर्मजीत पांडेय और कोखराज के इचौली निवासी संजय केसरवानी के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ लिखा पढ़ी कर लिया गया है। गुरुवार को चालान भेजा जाएगा।