फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three facilitators will be stationed at Bharwari and Sirathu stations

Kaushambi News: भरवारी व सिराथू स्टेशन पर तैनात होंगे तीन-तीन फैसिलिटेटर

Thu, 15 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three facilitators will be stationed at Bharwari and Sirathu stations
भरवारी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने जंक्शन समेत मंडल के 37 रेलवे स्टेशनों पर फैसिलिटेटर के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें जनपद के सिराथू और भरवारी रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। फैसिलिटेटर द्वारा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से 24 घंटे अनारक्षित टिकट की बिक्री की जाएगी। इस बार सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के साथ ही आम लोगों को भी फैसिलिटेटर के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए काउंटर पर लाइन लगी रहती है। इसके चक्कर में कई बार यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। समस्या को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर लगातार एटीवीएम को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि, यात्रियों को लाइन में लगने से निजात मिले और उन्हें कम समय में ही जनरल टिकट उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रयागराज मंडल के भरवारी और सिराथू रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट वितरित करने के लिए एटीवीएम के जरिए दोनों स्टेशनों पर तीन-तीन फैसिलिटेटर नियुक्त किए जाएंगे। स्टेशनों पर आठ-आठ घंटे की पॉलियों में यह काम करेंगे। रेलवे ने इसके लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों और सामान्य नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 20 जून 2025 तक दोपहर एक बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और फतेहपुर स्टेशनों के बुकिंग कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट www.ncr.indianrail-ways.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड किए गए फार्म के साथ आवेदक को 100 रुपये का बैंक ड्राफ्ट/डीडी वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के पक्ष में जमा करना होगा। कहा कि टिकट बिक्री पर फैसिलिटेटर को कमीशन दिया जाएगा। -अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed