फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three-day Pt. Deendayal Upadhyay Sports Competition from 11th

Kaushambi News: तीन दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय खेल प्रतियोगिता 11 से

Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three-day Pt. Deendayal Upadhyay Sports Competition from 11th
जिला स्टेडियम में आगामी 11 से 13 नवंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 600 बच्चे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रत्येक विद्यालय को अपनी टीम भेजने के लिए पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में करीब 200 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

11 नवंबर को हॉकी जूनियर बालिका वर्ग, 12 को एथलेटिक्स जूनियर बालक व बालिका वर्ग और 13 नवंबर को ताइक्वांडो जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। यह आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और नई प्रतिभाओं को पहचान देना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed