{"_id":"5e6a84bb8ebc3ea8162aade1","slug":"three-crore-for-saventeen-villages-kaushambi-news-ald2707329100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा के 17 गांवों में 3.57 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा के 17 गांवों में 3.57 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के अनुसूचित बहुल 17 गांवों का जल्द ही कायाकल्प कराया जाएगा। केंद्र सरकार ने इन गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयन कर लिया है। चयनित गांवों में 3.57 करोड़ की लागत से बिजली, पानी, संपर्क मार्ग स्वच्छ शौचालय समेत विकास के सभी कार्य कराए जाएंगे। चयनित गांवों में सर्वे कराकर विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किए जाने की रणनीति तय की जा रही है।
2011 की जनगणना एवं क्षेत्रीय दृष्टिकोण के आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित आबादी वाले गांवों में रहने वाले अनुसूचितों को सामान्य आबादी के बराबर खड़ा करने के इरादे से केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना संचालित की गई है। योजना के तहत अनुयूचित बहुल गांवों का चयन कर प्राथमिकता के आधार पर चहुंमुंखी विकास कराने का प्राविधान है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि पहले चरण के तहत दिसंबर में जिले के 16 गांवों का चयन किया गया था।
वित्तीय वर्ष 2019-29 के दिसंबर में पहले चरण के गांवों में विकास कार्य भी प्रारंभ हो चुके हैं। द्वितीय चरण के तहत सरकार ने अब फिर से जिले के 17 नए अनुसूचित बहुल गांवों का चयन किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित प्रत्येक गांवों में 21-21 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए इन गांवों में का सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद विलेज डेवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। डीएम की ओर से संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को निर्देश पत्र भेजे जाएंगे। ताकि, ग्राम स्तर पर अभिसरण समिति की बैठक करा कर प्रारूप के अनुसार कार्य कराने का मसौदा तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
इन गांवों का हुआ चयन
नेवादा ब्लॉक-रसूलपुर टप्पा, रसूलपुर ब्यूर, चंदूपुर अमरायन।
चायल ब्लॉक-गिरिया खालसा, निजामपुर पुरैनी,मोहम्मदपुर तालुका अहमद।
मूरतगंज ब्लॉक-बिरौली।
कौशाम्बी ब्लॉक-बरई बंधवा, रसूलपुर बड़गांव, सोंधिया।
सरसवां ब्लॉक-पूरब सरावां।
सिराथू ब्लॉक-विदनपुर आमद करारी,खोरांव।
मंझनपुर ब्लॉक-जजौली,धनपरा, पिपरकुंडी, नेवारी।
चयनित गांवों में ये होंगे काम
0पेयजल व स्वच्छता से संबंधित आधारभूत संरचनाओं का विकास
0 ठोस व द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन का काम
0 विद्यालय व आंगनबॉड़ियों में शौचालयों का निर्माण और वृहद मरम्मत कार्य
0 आंगनबॉड़ियों का निर्माण
0 संपर्क मार्ग का निर्माण
0 सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइन की स्थापना