फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three criminals arrested for cheating outside the bankThree criminals arrested for cheating outside the bank

Kaushambi News: बैंक के बाहर टप्पेबाजी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 13 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested for cheating outside the bankThree criminals arrested for cheating outside the bank
सैनी पुलिस की गिरफ्त में बैंक के बाहर ठगी करने वाले टप्पे बाज स्रोत पुलिस
सैनी पुलिस ने बैंक के बाहर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से टप्पेबाजी में ठगे गए 20 हजार रुपये और अखबारी कागज से बनी नोट की गड्डी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परसीपुर नगर पंचायत सिराथू निवासी अमृत लाल ने 24 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा से 25 हजार रुपये निकालने के बाद दो युवकों पर झांसे में लेकर रकम ठग लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तरह 9 मार्च को बदलेपुर नंद सैनी निवासी सविता देवी से भी बैंक के बाहर से 14 हजार रुपये की ठगी की गई थी। दोनों मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से गिरोह का पता लगाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार की शाम हाईवे किनारे डोरेमोन गांव के समीप से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में राजा पुत्र शिवकुमार निवासी न्यू आजाद नगर संख चौराहा थाना सेन पश्चिम पारा जनपद कानपुर नगर, दीपू उर्फ साजन पुत्र छेडू निवासी पोजेपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर और वीरेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी न्यू आजाद नगर पीएसी मोड़ थाना सेन पश्चिम पारा जनपद कानपुर नगर शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य बैंक के आसपास रेकी करते थे और कम पढ़े-लिखे या बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाते थे। बातचीत कर विश्वास में लेने के बाद असली नोटों की जगह अखबारी कागज की गड्डी थमा देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बांदा जिले में भी इसी तरह की ठगी की घटना स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed