फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three cattle died in a house fire, household reduced to ashes

Kaushambi News: घर में आग लगने से तीन गोवंश की मौत, गृहस्थी राख

Sat, 02 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three cattle died in a house fire, household reduced to ashes
फोटो- थाम्भा गांव में आग लगने के बाद खड़ा पीड़ित
मंझनपुर के थांभा गांव में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालत में लगी आग से तीन गोवंश की जलकर मौत हो गई वहीं, दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थांभा निवासी कृष्णचंद्र के घर में रात के समय अचानक आग लग गई। उस समय वह घर के बाहर सो रहे थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने तेजी से पड़ोस में स्थित उनके भाई श्रीचंद्र के घर और पशुबाड़े को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दोनों घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, साइकिल समेत लाखों रुपये का सामान और तीन गोवंश जिंदा जल गए। घटना की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed