फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three arrested with one million Ashtadhatu statue

दस लाख की अष्टधातु की मूर्ति के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2019 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with one million Ashtadhatu statue
Three arrested with one million Ashtadhatu statue - फोटो : KAUSHAMBI
दस लाख की अष्टधातु की
विज्ञापन

मूर्ति के साथ तीन गिरफ्तार
सदर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अष्टधातु की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मूर्ति की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार को सदर कोतवाली में एएसपी ने खुलासा किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार रात सदर कोतवाल उदयवीर सिंह व एसओजी प्रभारी विजय कुमार यादव को खबर मिली कि कुछ लोग अष्टधातु की मूर्ति बेचने के लिए ओसा स्थित चपरी आम के समीप खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर करारी कोतवाली क्षेत्र के पिंडरा निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र सल्लू, खुर्शीद अली पुत्र मुन्ना और गुआरा तैयबपुर निवासी मोहम्मद वसीम पुत्र उमरुयार आदि को पकड़ लिया। इनके पास से करीब एक किलो 340 ग्राम की अष्टधातु की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति मिली है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए राशिद आदि का कहना है कि एक साथी ने बेेचने के लिए मूर्ति दी थी।
विज्ञापन

सरगना के मिलने पर खुलेंगे कई राज
मंझनपुर। पकड़े गए आरोपियों से मूर्ति चुराने वाले स्थान की जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी मिली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद कुछ अन्य घटनाओं के खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed