फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three arrested including husband accused of dowry death, sent to jail

Kaushambi News: दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन गिरफ्तार,भेजा जेल

Fri, 19 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including husband accused of dowry death, sent to jail
सरायअकिल के मल्हीपुर गांव में दहेज हत्या के तीन आरोपियों काे पुलिस ने यमुना नदी के कछार से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में विवाहिता का पति, सास और ससुर शामिल हैं। लिखापढ़ी के बाद तीनों का चालान न्यायालय कर दिया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मल्हीपुर गांव के कुलदीप निषाद की शादी छह माह पहले कौशाम्बी कोतवाली के गढ़वा गांव में रहने वाली अंशू देवी (20) के साथ हुई थी। सोमवार दोपहर घरेलू विवाद के चलते अंशू ने ससुराल मल्हीपुर में घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी थी।
विज्ञापन

मामले में मृतका अंशू के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका की मां रामपति की तहरीर पर अंशु के पति कुलदीप निषाद, जेठ हरिश्चंद्र, ससुर लक्ष्मी प्रसाद निषाद व सास कलावती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव के यमुना कछार से आरोपी कुलदीप निषाद, लक्ष्मी निषाद व कलावती को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखापढ़ी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed