फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three accused of robbery from stamp vendor arrested, son of driver of DM's escort vehicle also included among the accused

Kaushambi News: स्टांप वेंडर से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में डीएम के स्कॉर्ट वाहन के चालक का बेटा भी शामिल

Thu, 13 Jun 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 13 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused of robbery from stamp vendor arrested, son of driver of DM's escort vehicle also included among the accused
स्टांप वेंडर से लाखों की लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मधवामई के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से घायल मुख्य आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक डीएम के स्कॉर्ट वाहन के चालक का बेटा है। पुलिस ने दो तमंचा, चार कारतूस के साथ ही लूटे गए 3.69 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के रमसहाईपुर निवासी केशव प्रसाद मालवीय मंझनपुर तहसील में स्टांप वेंडर हैं। सोमवार शाम भाई सुरेंद्र मालवीय का बाइक से घर जाते समय रास्ते में नगिया मई मोड़ के पास सफेद रंग की कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने बैग छीन लिया था। बैग में स्टांप बिक्री के 5.57 लाख रुपये के साथ ही कुछ कागजात भी थे।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने के बाद एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पांच टीमें गठित कर दी थीं। बुधवार को पत्रकार वार्ता कर एसपी ने बताया कि मंगलवार रात मधवामई के पास एसओजी के साथ सैनी व मंझनपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस को देख कार सवार लाइट बंद कर भागने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी कर पुलिस ने कार सवार मो. समीर निवासी समदा थाना मंझनपुर, गौरव त्रिपाठी निवासी परसरा, कोखराज व बादल मौर्य निवासी कृष्ण नगर, करारी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को 1.95 लाख रुपये, दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए।

कोतवाली लाकर बरामद रुपयों व तमंचा के बारे में सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने 10 जून को नगियामई गांव के पास से रमसहाईपुर निवासी स्टांप वेंडर केशव मालवीय के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की बात कुबूल की। बताया कि लूटे गए 1.74 लाख रुपये सैनी कोतवाली के भड़ेहरी गांव स्थित जंगल में छिपाकर रखे गए हैं। इस पर एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह समीर को बताए गए स्थान पर लेकर गई।

भड़ेहरी जंगल पहुंचने पर समीर ने गड्ढे में छिपाए हुए बैग को उठाया और पहले से रखे तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस टीम ने बचाव में फायर किया तो समीर गिर पड़ा। पैर में गोली लगने से जख्मी समीर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। बाकी दो आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बैंक से पैसा निकालने आई महिला से भी की थी लूट
एसपी ने बताया कि 30 मई को एसबीआई मंझनपुर से पैसा निकालकर घर वापस जा रही कैनी गांव की सरला देवी से 49 हजार रुपये की लूट भी समीर ने ही साथियों के साथ मिलकर की थी। दोनों घटनाओं खुलासे पर एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।


खंगाले गए 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज
स्टांप वेंडर के साथ हुई लूट के खुलासे के लिए एसओजी के साथ सैनी व मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने तहसील से लेकर सिराथू, सैनी व प्रयागराज की सीमा तक प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। तकरीबन 80 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को लुटेरों तक पहुंचने में सफलता मिली। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की भी तलाश कराई जा रही है।



लूट के बाद बदमाशों ने कर लिया था रकम का बंटवारा
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों आरोपियों ने लूटी गई रकम का बटवारा कर लिया था। पुलिस गिरफ्त में आए समीर, गौरव व बादल त्रिपाठी के पास से पुलिस ने लूटे गए 3.69 लाख रुपये बरामद कर लिए। जबकि, लूटी गई शेष रकम हाथ नहीं लग सकी। पकड़े गए समीर ने बताया कि बंटवारे में 1.88 लाख रुपया करारी निवासी एजाज और समदा निवासी बाटला को मिला था। पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश में है। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed