फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three accused of gang rape of a teenager arrested

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 01:35 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Aug 2021 01:35 AM IST
सार

पिपरी कोतवाली इलाके में शनिवार को शौच के लिए खेत गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर वारदात के खुलासे का दावा किया।

विज्ञापन
Three accused of gang rape of a teenager arrested

विस्तार

पिपरी कोतवाली इलाके में शनिवार को शौच के लिए खेत गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर वारदात के खुलासे का दावा किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रविवार को लिखापढ़ी कर चालान कोर्ट भेजा गया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ऑफिस में एएसपी समर बहादुर व सीओ चायल श्यामकांत ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बताया गया कि पिपरी कोतवाली इलाके की एक किशोरी ने शनिवार शाम बताया कि वह गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। इस दौरान रेही गांव के खुस्सू उर्फ सूरज यादव और बूंदा गांव के अमला और मिट्ठू ने उसे पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि वह सभी आरोपितों को पहचानती है। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने किशोरी की मां से तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश देने लगी। रविवार को नामजद सभी आरोपी गांव के बाहर से पकड़े गए। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कुबूल किया। इस मामले में सभी का चालान किया गया है। अदालत ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed