फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Threatened wife, settle the case or else...

 कौशाम्बी  : पत्नी को दी धमकी, मुकदमे में सुलह कर लो वरना...

Mon, 06 Jun 2022 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 12:44 AM IST
सार

फतेहपुर सहावपुर निवासी सुंदर लाल ने अपनी बेटी रुश्मा की शादी चार साल पहले सरायअकिल कोतवाली के सरैया निवासी पृथ्वीपाल के बेटे भोलेनाथ से की थी। रुश्मा का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति दहेज को लेकर मारपीट और परेशान करने लगा।

विज्ञापन
Threatened wife, settle the case or else...
धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपरी कोतवाली के फतेहपुर सहावपुर गांव स्थित मायके में रह रही एक विवाहिता व उसकी दुधमुंही बच्ची को पति से जान का खतरा है। विवाहिता का कहना है पति से अलगाव होने के बाद उसने अदालत में मुकदमा किया है। इसी मुकदमे में सुलह करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पति ने उसे व उसकी बेटी को तेजाब से जला डालने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन



फतेहपुर सहावपुर निवासी सुंदर लाल ने अपनी बेटी रुश्मा की शादी चार साल पहले सरायअकिल कोतवाली के सरैया निवासी पृथ्वीपाल के बेटे भोलेनाथ से की थी। रुश्मा का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति दहेज को लेकर मारपीट और परेशान करने लगा। इससे आजिज आकर वह अपने मायके में दुधमुंही बेटी के साथ रहने लगी। विवाहिता ने पति के खिलाफ एक वाद पारिवारिक न्यायालय में दाखिल किया है।  
विज्ञापन



मुकदमे में पैरवी के लिए जाने और समझौता नहीं करने पर उसका पति धमकी देता है। आरोप है कि दो दिन पहले पीड़िता को उसके पति ने फोन करके धमकी दी कि मुकदमे में समझौता कर लो वरना तेजाब डालकर तुम्हें और तुम्हारी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। पति की ऐसी धमकी को सुनकर पीड़िता और उसके परिवार लोग सहम गए। अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पीड़िता ने रविवार को पिपरी कोतवाली में तहरीर दी। इस बाबत इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है मामले की तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed