फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Threatened to make pornographic video viral after engagement

Kaushambi News: सगाई के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Threatened to make pornographic video viral after engagement
सगाई के बाद युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। युवती के पिता की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक, उसके माता-पिता व बहन समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंझनपुर की एक युवती की सगाई नौ जून को प्रयागराज के जार्ज टाउन नवीन ग्रीन अपार्टमेंट केपी कालेज के सामने रहने वाले उत्कर्ष अग्रवाल के साथ हुई थी। सगाई में उन्होंने पांच लाख रुपये नकद, एक अंगूठी, एक तोला सोना व 70 हजार रुपये अन्य खर्च के रूप में दिए थे। शादी 25 लाख रुपये में आठ फरवरी को होना निर्धारित हुआ था। आरोप है कि सगाई के कुछ समय बाद उत्कर्ष ने होने वाली दुल्हन के मोबाइल पर कॉल कर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे बहलाकर निजी वीडियो बना लिए। बाद में उन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन

युवती के पिता का कहना है कि जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया तो आरोपियों ने सगाई तोड़ने और युवती को बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि युवक की बहन ने भी फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसपर युवती के पिता ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सगाई के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने, धमकी और एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक उत्कर्ष, उसके पिता शोभित अग्रवाल उर्फ नाटे, मां शिप्रा अग्रवाल उर्फ पूजा, बहन नियति अग्रवाल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed