फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thousands stolen in five houses in imli village in a single night

इमली गांव में एक ही रात पांच घरों में हजारों की चोरी

Sun, 23 Feb 2020 12:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen in five houses in imli village in a single night
Thousands stolen in five houses in imli village in a single night - फोटो : KAUSHAMBI
इमली गांव में एक ही रात पांच घरों में हजारों की चोरी
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इमली गांव में शुक्रवार रात पांच घरों से चोरों ने नगदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। एक घर में चोरी का प्रयास असफल हो गया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। पीड़ितों से तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

इमली गांव निवासी भैयालाल के बेटे अनिल का गुरुवार को तिलक था। सोमवार को बारात जानी है। भैयालाल ने बताया कि शुक्रवार रात दीवार फांदकर चोर कमरे में रखा दो संदूक चुरा ले गए। संदूक में एक सोने की अंगूठी, एक कमरबंद, मंगलसूत्र, लॉकेट, एक जंजीर और 50 हजार रुपये थे। सुबह गांव के बाहर संदूक पड़ी मिली। हालांकि उसमें सामान नहीं था। इसी तरह गांव के ही सीताराम कुशवाहा के बंद घर से चोरों ने चार सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, जंजीर तथा 20 हजार रुपये पार कर दिए। सीताराम परिवार सहित दिल्ली गया हुआ था। पट्टीदार ने उसे घटना की जानकारी दी। लक्ष्मण केसरवानी ने घर के एक कमरे में किराने की दुकान खोल रखी है। चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे चार हजार रुपये, करीब 10 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। अवध मिश्रा के घर में सेंधमारी कर पांच हजार नगद व कुछ कपड़े चुरा ले गए। भुअर पासी ने बताया कि उसके घर से सेंधमारी कर 11 हजार नगद तथा करीब आधा किलो चांदी के जेवरे चोरी हुए। गांव के ही रामचंद्र के घर भी चोरों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोरी में नाकाम रहे। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed