{"_id":"696d31025edc47eb0a0b48ce","slug":"thousands-of-people-gathered-in-kada-for-the-mauni-amavasya-bath-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-135198-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मौनी अमावस्या स्नान के लिए कड़ा में उमड़ी हजारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मौनी अमावस्या स्नान के लिए कड़ा में उमड़ी हजारों की भीड़
Mon, 19 Jan 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
संदीपन घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु- संवाद
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर कड़ा क्षेत्र के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार भोर चार बजे से ही विभिन्न जिलों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए कड़ा पहुंचने लगे। कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, बाजार घाट, हनुमान घाट, वृंदावन सहित अन्य घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
मंदिर समिति के अध्यक्ष आत्मा प्रकाश पांडेय ने बताया कि करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु 51 शक्तिपीठों में शुमार मां शीतला के दर्शन किए।
पूरे मेला क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। कई श्रद्धालु मौन व्रत का पालन करते हुए घाटों पर पहुंचे और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पवित्र स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, संदीपन गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
स्नान के दौरान पार्किंग बनी परेशानी
मौनी अमावस्या स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पार्किंग व्यवस्था को लेकर कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। निर्धारित पार्किंग स्थल कम होने के कारण कई श्रद्धालुओं को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़े, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। प्रशासन ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को सुचारू रूप से निकलवाया।