फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thousands of liters of water being wasted from leakage pipeline

लीकेज पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

Thu, 18 Jan 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 18 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के चकहिंगुई मोहल्ले में पखवारे भर से फटी पेयजल पाइप लाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन लापरवाह बना बैठा है। इसे लेकर मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के अंसारगंज मोहल्ले में तीन साल पहले जलापूर्ति के लिए नलकूप लगवाया गया था। इस पंप से खुली पाइप लाइन के जरिए चकहिंगुई मोहल्ले के बाशिंदों को जलापूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पखवारे भर पहले पाइपलाइन फट गई है। इससे प्रतिदिन जलापूर्ति के समय हजारों लीटर पानी बहकर नष्ट हो रहा है।साथ ही पानी बहकर सड़क पर कीचड़ का रूप ले लेता है। मामले की शिकायत मोहल्ले के लोगों नगर पंचायत के ईओ लालजी यादव से कई बार किया पर सुनवाई नहीं हो रही है। फालतू में बह रहे पानी को लेकर मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


नाली व सड़क के अभाव में दरवाजे से बह रहा गंदा पानी
नगर पंचायत करारी के अंसारगंज मोहल्ले में बसी हुई 12 घर की आबादी तीन साल से नाली व सड़क न होने का दंश भुगत रही है। नाली व सड़क न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी दरवाजे पर ही बह रहा है। आबादी के रज्जबअली, रुआब अली, छोट्टन, गुलाम अली आदि का आरोप है कि वह मामले की शिकातय कई बार नगर पंचायत के ईओ से कर चुके हैं पर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed