फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Those accused of molesting real sisters entered the house and created ruckus

Kaushambi News: सगी बहनों से छेड़खानी के आरोपियों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात

Sun, 12 Nov 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Those accused of molesting real sisters entered the house and created ruckus
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली इलाके में शुक्रवार को सगी बहनों के साथ छेड़खानी के आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर उत्पात मचाया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के एक गांव की एक विवाहिता ने बताया कि उसकी दो बेटियां स्थानीय एक स्कूल में पढ़ती है। पखवाड़े भर से मोहल्ले के दो युवक सरेराह बेटियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। बेटियां पहले तो सहन करती रहीं, लेकिन हरकत जब ज्यादा बढ़ गई तो उन्होंने परिजनों से आपबीती बताई। शुक्रवार को मां आरोपियों के घर उलाहना देने पहुंची। इससे खफा शोहदों ने महिला के घर में हंगामा किया।
विज्ञापन


परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। मामले में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटू व आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी समर बहादुर ने बताया दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें एक पक्ष से एक लड़की और दूसरे पक्ष से उसके चाचा को चोट आई है। चचेरे भाई व चचेरे जीजा पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया था। जांच में सिर्फ मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed