{"_id":"6849d5a0581ac3473c09e1fc","slug":"this-time-too-four-localities-of-sirathu-may-get-submerged-in-rain-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-126630-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इस बार भी बारिश में जलमग्न हो सकते हैं सिराथू के चार मोहल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इस बार भी बारिश में जलमग्न हो सकते हैं सिराथू के चार मोहल्ले
Thu, 12 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सिराथू कस्बे के धाता रोड में बजबजाती नाली। संवाद
सिराथू। इस माह मानसून आने की संभावना है। इसके बाद भी नगर पंचायत सिराथू की तैयारी आधी-अधूरी है। धाता रोड व रामलाल का पूरा मोहल्ले के नाले गंदगी के पटे हैं। चार वार्डों में नाले का निर्माण अधूरा है। ऐसे में इस बार भी मानसून में ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना तय माना जा रहा है।
नगर पंचायत सिराथू में जल निकासी की गंभीर समस्या है। जलनिकासी के लिए धाता, मंझनपुर, सैनी और टाकीज रोड में छह प्रमुख नालों के अलावा बस्तियों में छोटे नाले बनाए गए हैं। इनमें से धाता रोड व रामलाल का पूरा वार्ड के नाले गंदगी से पटे हैं। बरसात के दिनों में कस्बे के नया नगर, हौलीपर, परसीपुर, आंबेडकर नगर वार्ड में जलभराव रहता है। नगर प्रशासन की ओर से बस्ती के बीच स्थित तालाबों में पनचक्की लगाकर खाली कराया जाता है।
वार्ड नंबर दो परसीपुर के मानिकचंद ने बताया कि बस्ती के बीच स्थित दो तालाब बरसात होने पर ओवरफ्लो हो जाते हैं। तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगता है। वार्ड नंबर एक के मुन्नालाल और नोखेलाल ने बताया कि मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या है। बरसात के पहले समाधान होना जरूरी है। वार्ड नंबर चार हौलीपर में जल निकासी का इंतजाम नहीं होने से बरसात के दिनों में बस्तियां जलमग्न हो जाती हैं।
विज्ञापन
बजट के अभाव में अटका सीवर लाइन का प्रस्ताव
-नगर की जल निकासी की समस्या को लेकर लोगों की ओर से काफी समय से धमावां गांव के ससुर खदेरी नदी तक सीवर लाइन बनाने की मांग की ज रही है। नगर पंचायत की ओर से दो साल पहले सीवर लाइन के लिए प्रस्ताव भी बनाकर भेजा गया। लेकिन, बजट के अभाव में मामला अटका हुआ है।
नाला-नालों की साफ-सफाई का काम चल रहा है। मानसून आने से पहले नगर के सभी नाला-नालों की सफाई का काम पूरा करा लिया जाएगा। इसके अलावा मंझनपुर, पावर हाउस व टाकीज रोड में बड़े नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा।-- भोला यादव, अध्यक्ष, नगर पंचायत सिराथू।
विज्ञापन
नगर पंचायत सिराथू में जल निकासी की गंभीर समस्या है। जलनिकासी के लिए धाता, मंझनपुर, सैनी और टाकीज रोड में छह प्रमुख नालों के अलावा बस्तियों में छोटे नाले बनाए गए हैं। इनमें से धाता रोड व रामलाल का पूरा वार्ड के नाले गंदगी से पटे हैं। बरसात के दिनों में कस्बे के नया नगर, हौलीपर, परसीपुर, आंबेडकर नगर वार्ड में जलभराव रहता है। नगर प्रशासन की ओर से बस्ती के बीच स्थित तालाबों में पनचक्की लगाकर खाली कराया जाता है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर दो परसीपुर के मानिकचंद ने बताया कि बस्ती के बीच स्थित दो तालाब बरसात होने पर ओवरफ्लो हो जाते हैं। तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगता है। वार्ड नंबर एक के मुन्नालाल और नोखेलाल ने बताया कि मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या है। बरसात के पहले समाधान होना जरूरी है। वार्ड नंबर चार हौलीपर में जल निकासी का इंतजाम नहीं होने से बरसात के दिनों में बस्तियां जलमग्न हो जाती हैं।
विज्ञापन
बजट के अभाव में अटका सीवर लाइन का प्रस्ताव
-नगर की जल निकासी की समस्या को लेकर लोगों की ओर से काफी समय से धमावां गांव के ससुर खदेरी नदी तक सीवर लाइन बनाने की मांग की ज रही है। नगर पंचायत की ओर से दो साल पहले सीवर लाइन के लिए प्रस्ताव भी बनाकर भेजा गया। लेकिन, बजट के अभाव में मामला अटका हुआ है।
नाला-नालों की साफ-सफाई का काम चल रहा है। मानसून आने से पहले नगर के सभी नाला-नालों की सफाई का काम पूरा करा लिया जाएगा। इसके अलावा मंझनपुर, पावर हाउस व टाकीज रोड में बड़े नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा।