{"_id":"5e4ade038ebc3ef2db0fbb20","slug":"thirteen-gram-panchayat-may-be-suspend-kaushambi-news-ald268784127","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 ग्राम पंचायत अधिकारियों पर लटकी निलंबन की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 ग्राम पंचायत अधिकारियों पर लटकी निलंबन की तलवार
विज्ञापन
मंझनपुर। सदर विकास खंड क्षेत्र में तैनात 13 ग्राम पंचायत अधिकारियों पर निलंबन की तलवार लटक गई है। दरअसल, इन्होंने शौचालयों का समय पर निर्माण कराकर इसकी जियो टैगिंग नहीं कराई है। इसे लेकर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बिफर पड़े हैं। उन्होंने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
मंझनपुर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कमलाकांत मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारी विनय चौधरी, रविदत्त मिश्रा, विश्वबंधु, सोहनलाल, अमित कुमार, पंकज मौर्य, मो. नसर, अतुल गुप्ता, नीरज यादव, बुद्ध प्रकाश, राहुल सिंह, मक्खनलाल व दिनेश पाल को 13 फरवरी को पत्र भेजा था। इसमें दो दिन के भीतर ूटे हुए शौचालयों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कराकर शासन की वेबसाइट पर जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया था।
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अभी तक जियो टैगिंग नहीं कराई। इसे लेकर सहायक विकास अधिकारी बिफर पड़े। उन्होंने सोमवार को सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेज दी। साथ ही 21 फरवरी तक हर हाल में जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया है। चेताया है कि इसके बाद भी मनमानी करने पर आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर निलंबन की कार्रवाई कराई जाएगी।