{"_id":"676f1130b25360a5ba0dcbe7","slug":"thieves-took-out-copper-and-oil-from-the-transformer-power-went-off-in-200-houses-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120288-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रांसफाॅर्मर से तांबा और तेल निकाल ले गए चोर, 200 घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रांसफाॅर्मर से तांबा और तेल निकाल ले गए चोर, 200 घरों की बत्ती गुल
Sat, 28 Dec 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के अमवा गांव में चोरों क्षतिग्रस्त किया गया 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफ़ार्मर। संवाद
- फोटो : jammu
सरायअकिल के अमवा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने ट्रांसफाॅर्मर को फाउंडेशन से नीचे गिराकर उसका तांबा और तेल निकाल लिया। ट्रांसफॉर्मर में चोरी के बाद दो सौ घरों की बत्ती गुल हो गई। सूचना पर जेई ने मौके का मुआयना किया और चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
अमवा गांव के ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने नेवादा इमलीगांव मार्ग पर 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। इससे तकरीबन दो सौ घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव के दो सौ मीटर दूर स्थापित ट्रांसफाॅर्मर को बृहस्पतिवार रात चोरों ने तार काटकर फाउंडेशन से नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसका तांबा और तेल निकालकर भाग निकले।
देर रात ट्रांसफॉर्मर से तांबा और तेल चोरी होने के बाद इलाके को करीब 200 घरों में बिजली गुल हो गई। रात में लोगों ने किसी ने सोचा कटौती तो किसी ने लोकल फॉल्ट, लेकिन मामला कुछ और था। चोरी की जानकारी लोगों को सुबह हो सकी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ट्रांसफाॅर्मर को फाउंडेशन के बगल में क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा देखा। सूचना के बाद लाइनमैन गणेश कुमार ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी जेई को दी। जेई जैनुद्दीन अंसारी ने अज्ञात के खिलाफ तांबा और तेल चोरी कर ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त करने की तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-- -- -- --
नहीं जलवाए गए अलाव, ठिठुर रहे लोग
नगर पालिका परिषद के वत्स नगर कोर्राें में नगर प्रशासन ने अलाव नहीं जलवाए है। इससे वार्ड के लोग सुबह-शाम सर्दी में ठिठुर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई मर्तबा उन्होंने सभासद समेत नगर पालिका परिषद प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की, लेकिन उन्होंने कोई पहल नहीं की। इससे मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है।
-- -- -- -- -- -- --
बिजली कटौती से लोग परेशान
मुख्यालय से सटे शिवपुर बसोहनी गांव में विद्युत की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के राम प्रकाश, अमरेश साहू, रवि शंकर आदि का कहना है कि दिन में अघोषित कटौती और रात में ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। सर्दी के इस मौसम में दिन में विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से गांव के किसानों को अपनी फसल सींचने में भी कठिनाई हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -