फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves stuff thousands of items from four houses

चोरों ने चार घरों से हजारों का सामान उड़ाया

Sat, 23 Feb 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Thieves stuff thousands of items from four houses
rupee shimla
भरवारी/चायल(ब्यूरो)। भरवारी कस्बा स्थित रेलवे कॉलोनी में गुरुवार रात चोरों ने दो घर खंगाल डाला। रोही गांव में भी एक मकान को निशाना बनाया। गृहस्वामियों की तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।वहीं चोरों ने चरवा क्षेत्र में भी एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


प्रयागराज निवासी धर्मेंद्र मल्लाह रेलवे में गैंगमैन थे। वह भरवारी स्थित कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। दो दिन पहले बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई। ऐसे में परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव चले गए। गुरुवार रात कॉलोनी स्थित उनके सूने घर से चोर कपड़ा, बर्तन बिस्तर सहित करीब 50 हजार का सामान उठा ले गए। इसी कॉलोनी में रहने वाले पोर्टर मारतंड पटेल के यहां से भी चोरों ने तकरीबन 60 हजार का गृहस्थी का सामान उड़ा दिया। ऐसे ही रोही गांव निवासी राम ओमकार किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। दीवार फांदकर उसके घर में घुसे चोर लगभग 20 हजार नकद व कुछ कपड़े लेकर फरार हो गए। कोखराज पुलिस जल्द ही घटनाओं का खुलासा करने की बात कह रही है। वहीं चरवा कोतवाली क्षेत्र के बबुरा मोड़ निवासी रवि गुप्ता ने घर पर ही किराने की दुकान खोल रखी है। वैवाहिक समारोह में वो खाना बनाने का भी काम करता है। गुरुवार रात रवि किसी कार्यक्रम में खाना बनाने गया था। जबकि उसकी पत्नी रिश्तेदार के यहां गई थी।इस दौरान दरवाजे की कुंडी तोड़कर  भीतर घुसे चोर करीब 20 हजार रुपया नगद, रंगीन टीवी व बैटरी सहित हजारों का माल समेट ले गए। गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर  दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed