{"_id":"677ad589a23a386b290b7024","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelery-and-set-the-house-on-fire-the-household-was-reduced-to-ashes-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120635-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नकदी-गहने चुराकर चोरों ने घर में लगा दी आग, गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नकदी-गहने चुराकर चोरों ने घर में लगा दी आग, गृहस्थी राख
Mon, 06 Jan 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
मखऊपुर गांव में चोरों के द्वारा काटी गई सेंध को दिखाती महिला। स्रोत: वीडियो ग्रैब
एयरपोर्ट कोतवाली के चंद्रसेन गांव में सूने घर से चोरों ने नगदी-गहने चुराने के बाद घर में आग लगा दी। चोरी के बाद आग से गृहस्थी का सामान जलकर गया। रविवार को पीड़ित महिला ने थाने जाकर तहरीर दी।
चंद्रसेन गांव निवासी मोतीलाल फरीदाबाद में दूध डेयरी चलाते हैं। यहां घर में पत्नी संगीता बच्चों के साथ रहती हैं। दो जनवरी को संगीता बच्चों को लेकर सरायअकिल कोतवाली के पदुमनाथपुर सुरसेनी गांव स्थित अपने मायके गई थीं। इसी बीच तीन जनवरी की रात पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घर के अंदर घुस गए।
चोरों ने बॉक्स रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। आरोप है कि इसके बाद चोरों ने घर में आग लगा दी। आग से घर के अंदर रखी आठ बोरी गेहूं, तीन बोरी सरसों, 10 बोरी धान, कपड़े, बिस्तर समेत हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और संगीता को मोबाइल फोन से जानकारी दी। संगीता ने फोन पर खबर कर सूचना पति को दी तो वह रविवार को आ गए। भुक्तभोगी संगीता ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।