{"_id":"65e9deb009732f81d10f680d","slug":"thieves-entered-the-house-by-climbing-the-wall-took-away-household-goods-worth-lakhs-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109305-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, समेट ले गए लाखों की गृहस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, समेट ले गए लाखों की गृहस्थी
Thu, 07 Mar 2024 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, समेट ले गए लाखों की गृहस्थी
- पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव में बुधवार रात हुई घटना
फोटो-9
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव में बुधवार रात महिला के घर दीवार फांदकर घुसे चोरों ने अंदर रखे नकदी, जेवरात समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सिंहपुर गांव की सुशीला देवी ने बताया कि कई साल पहले उनके पति राजेंद्र प्रसाद केसरवानी की मौत हो चुकी है। वह जीवकोपार्जन के लिए घर में ही परचून की दुकान का संचालन करती हैं। बुधवार रात वह दुकान वाले कमरे में ही सो रही थीं। देर रात पीछे की दीवार फांद कर चोर छत पर चढ़ आए। इसके बाद बांस की सीढ़ी के सहारे नीचे उतरे व कमरे में रखे बाॅक्स व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा 55 हजार रुपये नकद समेत दो लाख का गहना पार कर दिया। कमरे में रखा आठ बोरी गेहूं व दो बोरी चावल भी चोर उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।