{"_id":"688bcbea2cc37325e700350d","slug":"thieves-broke-into-two-houses-and-stole-household-items-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128591-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो घरों में सेंध लगाकर गृहस्थी का सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो घरों में सेंध लगाकर गृहस्थी का सामान ले गए चोर
Fri, 01 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बचान के घर की दीवार में चोरी के लिए लगाई गई सेंध। संवाद
सैनी के धुमाई का मजरा ककराली गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों की दीवार में सेंध लगाकर एक घर से गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। जबकि दूसरे घर में परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
ककराली निवासी बचान पाल प्रयागराज में काम करते हैं। घर पर पत्नी बिटान देवी बच्चों के साथ रहती हैं। बिटान देवी ने बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ वह सो गईं। रात को चोरों ने उसके घर को निशाना बनाया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे चोर बक्सा उठा ले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसमें पांच हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवरात सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान था।
इसके बाद चोरों ने रामजियावन के घर की दीवार में सेंध लगाई लेकिन चोरी का प्रयास विफल रहा। सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली और बिखरा सामान देखा तो होश उड़ गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो कुछ दूरी पर बचान का खाली बक्सा पड़ा मिला।