फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thief tricked people throughout the night, police caught the help of villagers

चोर ने रात भर लोगों को छकाया, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा

Sun, 14 Mar 2021 11:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thief tricked people throughout the night, police caught the help of villagers
सदर कोतवाली के चक खोदयगंज गांव में शनिवार रात एक चोर ने ग्रामीणों को रतजगा करने के लिए मजबूर कर दिया। पहले उसने गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठे के समीप खड़े विक्रम को चुराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शोरशराबा होने पर वहां से भागे चोर ने घर के बाहर सो रहे एक मजदूर का मोबाइल व 3500 रुपये पार कर दिए। इस बीच गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का भाई खोदायगंज में रहता है। शनिवार शाम वह अपने भाई के घर आया था। वह गांव के बाहर स्थित एक ईंट भट्ठे पर पहुंचा और वहां काम करने वाले एक मजदूर के टार्च पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद ईंट भट्ठे पर ही खड़े गांव के सिप्तैन हैदर के विक्रम को चुराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीर्च इंट भट्ठे के मजदूरों ने शोर मचाया तो आरोपी गांव की ओर भागा। इसके बाद उसने घर के बाहर सो रहे मूलचंद्र का मोबाइल व 35 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची शमसाबाद चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर आरोपी पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक पकड़े गए चोर के पास से पुलिस ने मूलचंद्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। बताते हैं कि इससे पहले पकड़ा गया आरोपी कोखराज में टेंपो चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर मनीष पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed