{"_id":"6929fa965f8751589f00508d","slug":"thief-steals-rs-140-lakh-from-composite-liquor-shop-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-132943-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कंपोजिट शराब की दुकान से चोर ने 1.40 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कंपोजिट शराब की दुकान से चोर ने 1.40 लाख रुपये उड़ाए
Sat, 29 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कंपोजिट शराब की दुकान में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद- संवाद
कस्बे में शराब की कंपोजिट दुकान से बृहस्पतिवार की रात चोरों ने 1.40 लाख रुपया नकद पार कर दिया। चोर शटर के ऊपर बने होल के रास्ते भीतर दाखिल हुए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सेल्स मैन ने पुलिस को चोरी की सूचना दी है।
प्रयागराज मार्ग पर कंपोजिट वाइन शॉप की दुकान खुली है। जगन्नाथपुर बिदांव के अंबिका प्रसाद दुकान के सेल्समैन हैं। अंबिका प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे वह हिसाब करने के बाद दुकान बंद कर घर चला गया।
शुक्रवार सुबह आकर देखा तो पता चला कि गल्ले में रखा एक लाख 40 हजार रुपया गायब था। सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि शटर के ऊपर बने होल के रास्ते चोर भीतर घुसा था। नकदी समेटने के बाद वह उसी रास्ते फरार हो गया। मामले की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में करारी इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।