{"_id":"6a3ed481b465f3481d0c92e9","slug":"there-was-an-explosion-the-door-opened-flames-of-fire-lay-ahead-kaushambi-news-c-3-ald1030-915829-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धमाका हुआ...दरवाजा खुला...सामने थीं आग की लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धमाका हुआ...दरवाजा खुला...सामने थीं आग की लपटें
विज्ञापन
कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी एक पल में बदल दी। रातभर ड्यूटी के बाद सोए दो कर्मचारियों की नींद तेज धमाके से टूटी। बाहर आग की विकराल लपटें थीं। जान बचाने की कोशिश में दोनों बाहर भागे, लेकिन आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कठौली निवासी कृष्ण पाल मौर्य (23) पिछले पांच वर्षों से टोल प्लाजा पर पर्ची काटने का काम कर रहे हैं। उनकी मां अनीता देवी ने बताया कि रात की ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने कमरे में सो रहे थे। अचानक हुए धमाके और अफरा-तफरी के बीच जैसे ही बाहर निकले, आग की लपटों में घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना उन्हें सुबह करीब नौ बजे मिली, जिसके बाद वह बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचीं।
इसी हादसे में मध्य प्रदेश के मऊगंज निवासी अतुल मिश्रा (30) भी गंभीर रूप से झुलस गए। उनके भांजे ऋतिक शुक्ला ने बताया कि अतुल पिछले एक वर्ष से टोल प्लाजा पर कार्यरत थे। हादसे के समय वह भी कमरे में सो रहे थे। धमाके के बाद जान बचाने के लिए बाहर निकले, लेकिन आग ने उन्हें भी नहीं बख्शा। दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के बाहर परिजनों की आंखें हर पल डॉक्टरों के चेहरे पर टिकी हैं और होंठों पर सिर्फ एक ही दुआ है कि किसी तरह अपनों की जिंदगी बच जाए।