{"_id":"6678bbb722042e46a30b2204","slug":"theft-of-two-and-a-half-lakh-rupees-from-two-houses-in-the-same-night-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113159-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एक ही रात दो घरों से नकदी-गहने समेत ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एक ही रात दो घरों से नकदी-गहने समेत ढाई लाख की चोरी
Mon, 24 Jun 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
धारूपुर गांव में चोरों के द्वारा काटी गई सेंध। संवाद
सरायअकिल के धारूपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। एक घर में सेंधमारी तो दूसरे में ताला तोड़कर नकदी-गहने समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान समेट ले गए।
धारूपुर गांव निवासी अमर सिंह व पंचम लाल पड़ोसी हैं। अमर सिंह अलीगढ़ के ईंट भट्ठे में रहकर मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी कलावती अपने बच्चों और सास सुंदरिया के साथ गांव में रहती है। वहीं पंचमलाल गांव वाले मकान में ताला बंद कर सड़क किनारे बने दूसरे मकान में परिवार समेत रहते हैं।
अमर सिंह की पत्नी कलावती ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार रात भी वह बच्चों के साथ मकान के बरामदे में सो रही थी। आधी रात को चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर घुसे और बॉॅक्स का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये के साथ ही सोने-चांदी के गहने समेत करीब दो लाख रुपये का सामान ले गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह दीवार में लगाई गई सेंध व बिखरा पड़ा सामान देख शोर मचाया तो पड़ोसी ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे पंचमलाल को पता चला कि उनके घर का भी ताला तोड़कर चोरी की गई है। पंचमलाल के मुताबिक उनके यहां संदूक में रखे 10 हजार रुपये और 40 हजार रुपये कीमती जेवरात चोरी हुए हैं।
एक साथ दो घरों में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद पीड़ितों से तहरीर ली। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।