फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Theft of thieves in Chail, theft at four places including temple, mosque

चायल में चोरों का उत्पात, मंदिर, मस्जिद सहित चार स्थान में चोरी

Thu, 28 Jul 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Theft of thieves in Chail, theft at four places including temple, mosque
कस्बे में मंगलवार रात चोरों ने मंदिर, मस्जिद समेत किराना व हार्डवेयर की दुकान से नगदी और हजारों की कीमत का सामान पार कर दिया। बुधवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। मामले की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के बाद कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसका फायदा चोरों ने उठाया और कस्बे के अशोक नगर स्थित हनुमान मंदिर में धावा बोलकर घंटा और बगल की मस्जिद से लाउडस्पीकर आदि चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने स्वप्निल जायसवाल की किराना की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी 20 हजार नकदी और रजिस्टर आदि चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने अमन के हार्डवेयर की दुकान के बाहर रखी कीमती प्लाईवुड पार कर दिया।
विज्ञापन

सुबह होने पर जब बाजार के लोगों को चोरी होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर छानबीन शुरू की। चोरी करने वाले दो युवक मोहल्ले के ही निकले। इस पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जबकि दूसरा युवक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा प्रभारी राकेश सिंह का कहना है कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed