{"_id":"6590439e4400a9aa0d00ca74","slug":"theft-of-five-lakh-rupees-along-with-cash-and-jewelery-from-the-marital-home-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-6892-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी वाले घर से नकदी-गहना समेत पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी वाले घर से नकदी-गहना समेत पांच लाख की चोरी
Sat, 30 Dec 2023 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 30 Dec 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
शादी वाले घर से नकदी-गहना समेत पांच लाख की चोरी
कौशाम्बी कोतवाली के महिला गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। कौशाम्बी कोतवाली के महिला गांव में चोरों ने एक शादी वाले घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-गहना समेत तकरीबन पांच लाख रुपये की गृहस्थी पार कर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
महिला निवासी रामदुलारे गुप्ता के गांव में आमने-सामने दो घर हैं। बताया कि फरवरी में उसके बेटी की शादी है। शादी में देने के लिए उसने दहेज के सामान अभी से खरीदना शुरू कर दिया था। खरीदे गए सामान को सामने वाले घर में रखकर ताला बंद किए था। बृहस्पतिवार की रात वह परिवार समेत सामने वाले घर में सो रहा था, तभी चोरों ने उसके ताला बंद घर को निशाने पर ले लिया। ताला तोड़ कर भीतर घुसे चोर बेटी की शादी के लिए बनवाए गए सोने-चांदी के गहनों के साथ ही 50 हजार नकदी समेत तकरीबन पांच रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित से तहरीर लेकर चली आई।