फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   theft in many places in kaushambi

बदमाशों के निशाने पर रहा कोखराज व पिपरी इलाका, घूम-घूम कर वारदात

Mon, 25 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
theft in many places in kaushambi
theft in many places in kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
बदमाशों के निशाने पर रहा कोखराज व पिपरी इलाका, घूम-घूम कर वारदात
विज्ञापन

दुकान व घरों को बनाया निशाना, हजारों का माल किया पार
मंझनपुर। गुलाबी ठंड की दस्तक होने के साथ ही बदमाशों ने लोगों के घरों व दुकानों का निशाना बनना शुरू कर दिया है। असदुल्लापुर रोही में आधा दर्जन घरों से माल पार किया गया। मूरतगंज में रेडीमेड व जूता-चप्पल की दुकान में चोरी की गई है। पिपरी इलाके में एक मोबाइल शॉप बदमाशों के निशाने पर रही। रविवार की दुकान घटनाओं की जानकारी होने पर पीड़ितों ने सम्बंधित कोतवाली में तहरीर दी। एक ही रात कई स्थानों पर चोरी की वारदात से पुलिस को ठंड के मौसम में भी पसीना आ गया। पुलिस फिलहाल तहरीर लेकर सभी मामलों की छानबीन कर रही है। दोनों कोतवाली बार्डर पर होने के कारण माना जा रहा है कि सभी जगह की घटनाओं को एक ही गैंग ने अंजाम दिया होगा।
असदुल्लापुर रोही के तीन घरों से हजारों का माल पार
भरवारी। कोखराज कोतवाली के असदुल्लापुर रोही गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने दीवान कुमार पुत्र लल्लू के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में सिर्फ दीवान की मां बुद्धी देवी अकेले थी। बुद्धी देवी के अनुसार चोर घर के पीछे से सेंध लगाकर अंदर घुसे। इसके बाद कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। बाक्स में सोने-चांदी के जेवरात और दस हजार रुपया नकद था। यह पैसा उसने बालू खरीदने के लिए रखा था। इसके अलावा एक टंकी अनाज व मोबाइल भी चोर साथ ले गए हैं। पुलिस को दी तहरीर में बुद्धी देवी ने करीब 80 हजार रुपये कीमती समान चोरी होने की बात कही है। चोरों का अगला निशाना इसी गांव के गया प्रसाद रैदास व कंधई रैदास का घर बना। दोनों घरों में नकब लगाकर घुसे चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत का समान उठा ले गए। इसी गांव के सोहन व सुनील के घर में भी बदमाशों ने छत के रास्ते घुसकर चोरी का प्रयास किया। घरवालों के नींद से जागने के कारण बदमाशों का मंसूबा कामयाब नहीं हो सका। सुबह मामले की सूचना पर भरवारी चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर ली है। चौकी प्रभारी का कहना है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कपड़े की गोदाम व जूते की दुकान में चोरी
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के मूरतगंज बाजार निवासी ओम प्रकाश केसरवानी की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दुकान के पास में ही उन्होंने गोदाम बना रखा है। शनिवार की रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर रखा हजारों रुपये कीमत का कपड़ा उठा ले गए। इसी गोदाम के बगल में मकदूमपुर काजी गांव के रंजन केसरवानी की जूते-चप्पल की दुकान है। यहां भी चोरो ने ताला तोड़कर करीब 35 जोड़ी जूते-चप्पल पार कर दिया। सुबह मामले की जानकारी होने पर मूरतगंज चौकी में पीड़ितों ने तहरीर दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शिवकुमार मिश्र पीड़ित दुकानदारों से तहरीर ली। चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि वह घटना का जल्द खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से नकदी और फोन चोरी
चायल। पिपरी कोतवाली के फतेहपुर सहावपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने कमलेश कुमार की मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। दुकान में नकब लगाकर अंदर पहुंचे चोर 20 हजार नकद, 25 हजार का सिम व रिचार्ज कूपन और एड्रॉयड मोबाइल उठा ले गए। रविवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे कमलेश नें पीछे की तरफ नकब लगी देखा तो होश उड़ गए। दुकान के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा था। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

theft in many places in kaushambi

theft in many places in kaushambi- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed