फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   theft in jeweler shop in kaushambi

नकब लगाकर सराफा की दुकान से हजारों की चोरी

Fri, 21 Feb 2020 12:19 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
theft in jeweler shop in kaushambi
theft in jeweler shop in kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के चंपहा बाजार में बुधवार रात सराफा की दुकान में नकब लगाकर घुसे चोर नकदी और जेवरात सहित 55 हजार का सामान समेट ले गए। गुरुवार सुबह दुकान में सेंध लगी देख पड़ोसियों ने कारोबारी को खबर दी। मामले की तहरीर कारोबारी ने पुलिस को दिया है। पुलिस तहरीर लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


चंपहा बाजार निवासी अनिल पुत्र भइयालाल ने घर के समीप सराफा की दुकान खोल रखी है। बुधवार रात अनिल दुकान बंद करके घर चला गया। किसी समय रात को चोर पड़ोसी के घर की तरफ से दुकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर दाखिल हो गए। गुरुवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने अनिल को बताया उसकी दुकान में नकब लगी है। अनिल ने पुलिस को खबर दी और खुद भी मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अंदर जाकर देखा गया तो सारा समान बिखरा था। अनिल ने बताया चोर दुकान के अंदर से 35 हजार के पुराने के जेवर व 20 हजार नकद उठा ले गए थेे। घटना की तहरीर पुलिस को दिया गया है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन



सैनी क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी जसवंत सिंह, बलवंत सिंह और अंजू देवी पड़ोसी हैं। मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने वाले ग्रामीणों के घर को बुधवार की रात चोरों ने निशाने पर ले लिया। आधी रात को बारी-बारी से सेंध लगाकर चोरों ने तीनों के घर से हजारों रुपये कीमती गृहस्थी के सामान पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर घटनाओं की तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed