फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Theft at an Income Tax officer home in Ratnagiri Tower in Kaushambi

कौशांबी: रत्नागिरी टावर में इनकम टैक्स अधिकारी के घर चोरी, तड़के काले कपड़ों में घुसा चोर; शोर मचाने पर फरार

Mon, 31 Aug 2026 02:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी
माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 31 Aug 2026 02:40 PM IST
सार

गाजियाबाद के कौशांबी स्थित रत्नागिरी टावर में इनकम टैक्स अधिकारी के घर चोरी की कोशिश हुई। तड़के 5:30 बजे अधिकारी ने काले कपड़ों में बैग लिए चोर को देखा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Theft at an Income Tax officer home in Ratnagiri Tower in Kaushambi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित रत्नागिरी टावर में एक इनकम टैक्स अधिकारी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। घटना 29 अगस्त की तड़के करीब 5:30 बजे की बताई गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, रत्नागिरी टावर, ईडीएम मॉल रोड स्थित आर-301 फ्लैट में रहने वाली भूमि श्रीवास्तव, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, सुबह करीब 5:30 बजे घर के डाइनिंग रूम से कुछ गतिविधि की आवाज सुनकर जागीं। उन्होंने लाइट जलाकर बेडरूम का दरवाजा थोड़ा खोला तो डाइनिंग रूम में काले कपड़े पहने और बैग लिए एक व्यक्ति दिखाई दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाकर बेडरूम का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्हें कांच टूटने की आवाज सुनाई दी। एसीपी इंदिरापुरम का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed