फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man's condition deteriorated after the operation, and an FIR was lodged against the doctor.

Kaushambi News: ऑपरेशन के बाद युवक की हालत बिगड़ी, डाॅक्टर खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 29 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The young man's condition deteriorated after the operation, and an FIR was lodged against the doctor.
कोखराज क्षेत्र में एक युवक को झोलाछाप से हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराना भारी पड़ गया। ऑपरेशन के दो दिन बाद युवक की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, दादी की तहरीर पर पुलिस झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रूप नारायणपुर सैलाबी निवासी गीता देवी ने कोखराज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके नाती महेंद्र कुमार को हाइड्रोसील की समस्या थी। इसपर कुछ दिन पहले झोलाछाप डॉ. फूलचंद्र घर आया। उसने सात दिनों में हालत बेहतर करने का आश्वासन देते हुए घर पर ही आपरेशन कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आपरेशन के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ बल्कि हालत और खराब होने लगी। इस पर उन्होंने महेंद्र को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 40 हजार रुपये खर्च कर फिर से आपरेशन कराना पड़ा। वहीं, फूलचंद्र को बुलाया गया तो उसने किसी भी प्रकार की मदद से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed