{"_id":"665c7139af7834b97101f997","slug":"the-young-man-who-went-to-meet-his-fiancee-after-the-engagement-was-beaten-by-his-family-members-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112358-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सगाई के बाद मंगेतर से मिलने गए युवक को परिजनों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सगाई के बाद मंगेतर से मिलने गए युवक को परिजनों ने पीटा
Sun, 02 Jun 2024 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
सगाई के बाद मंगेतर से मिलने गए युवक को परिजनों ने पीटा
- कोखराज इलाके के एक गांव में शनिवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली इलाके में सगाई के बाद मंगेतर से मिलने गए युवक को घरवालों ने बंधक बनाकर पीट दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दोनों परिवार के बीच समझौता करा दिया।
चरवा कोतवाली इलाके के एक युवक का रिश्ता कोखराज इलाके में तय हुआ था। दोनों परिवार के बीच गोदभराई व सगाई की रस्म भी हो चुकी थी। शादी से पहले शनिवार रात युवक चोरी से अपनी मंगेतर से मिलने उसके घर पर पहुंच गया। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने युवक को बंधक बना पीटना शुरू किया। युवती ने बीच-बचाव किया तो परिजनों ने उसे भी पीट दिया। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाने के बाद सीएचसी सिराथू पहुंचाया। युवक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर समझौता करा दिया है।